तेदुंए ने किसान का काटा कान: खेत में काम करते वक्त किया हमला, लोगों में दहशत
रविवार की सुबह धुलकोट क्षेत्र में खेत में काम करने गए तीन लोगों पर तेदुंए ने हमला कर दिया। किसान कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेंदुए ने एक का कान नोच लिया। घायल के शोर मचाते ही आसपास के लोगों मे भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद तेंदुआ खेत में बने एक कुंए मे कुद गया।
मामला वन मंडल बुरहानपुर के वन परिक्षेत्र धुलकोट का है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति अपना कटा हुआ कान लेकर इलाज कराने बुरहानपुर अस्पताल के लिए रवाना हुआ है। हमले के बाद तेंदुआ खेत में बने कुंए में छुप गया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।
