लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह के मार्गदर्शन वरि0उ0नि0 मनीष कुमार तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रितिक यादव उर्फ राजेन्द्र पुत्र अभिलाखन यादव निवासी गुरौली सपहाई थाना बबेरू जनपद बाँदा को 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Author: liveindia24x7



