कलेक्टर, एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण

जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण

रायसेन l जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित पुलिस लाईन में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा पौधरोपण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सहित जिले में स्थित सभी थाना परिसरों में लगभग 1500 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। पुलिस लाईन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *