Live India24x7

कलेक्टर निवास पर रोपे गये डेढ़ सौ से अधिक पौधे

लाइव इंडिया ब्यूरो चीफ तुलसीदास बैरागी

सतना : एक पेड़ मां के नाम अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को कलेक्टर निवास सतना के आंतरिक और बाह्य भाग में सुरक्षित रूप से 150 से भी अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर अनुराग वर्मा, उनकी बेटियों राईसा और मायरा सहित जिले के अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया। जन अभियान परिशद के सौजन्य से लगाये गये सभी पौधों को अंकुर वायुदूत ऐप में अपलोड भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीणा, जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, डीपीसी विश्णु त्रिपाठी, सहायक श्रम आयुक्त हेमंत डेनियल, उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह, जिला समन्वय जन अभियान परिशद डॉ. राजेश तिवारी, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जायसवाल, पीआईयू श्री सिद्दकी, स्टेनो प्रमोद द्विवेदी, नाजिर दयाराम वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। 

*अधिकाधिक पौधरोपण की अपील*

एक पेड़ मां के नाम और जिले में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित स्थल पर अधिक से अधिक पौध रोपण करने की अपील अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिले के नागरिकों से की है। उन्होंने कहा कि जलवायु में परिवर्तन, जल स्तर का घटना, असामान्य वर्शा इन सब बातों को देखते हुए अधिकाधिक पौधरोपण कर प्रकृति का संरक्षण करना आज की नितांत आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में किये जा रहे पौधरोपण का फोटो अंकुर वायुदूत ऐप में अपलोड अवश्य करें।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज