Live India24x7

सतना हाफ मैराथन : 2024 (08 सितंबर , 2024, रविवार)

सतना हाफ मैराथन : 2024 (08 सितंबर , 2024, रविवार)

अरुण गर्ग चीफ ब्यूरो लाइव इंडिया

सतना पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा देश भर के खेल प्रेमी लोगों के लिए 08 सितंबर, 2024 (रविवार) को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र.-1, का खेल मैदान सतना (म.प्र.) से प्रारंभ होकर वहीं पर समाप्त होगी।

राष्‍ट्रीय स्तर की इस दौड़ का आयोजन प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सेवा न्यास द्वारा पाँचवीं बार किया जा रहा है। यह दौड़ विंध्‍य एवं बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं एवं पर्यटन की दृष्टि से चित्रकूट, मैहर, खजुराहो, ओरछा, भीमकुंड, पन्ना टाइगर रिज़र्व, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं बॉंधवगढ जैसे रमणीक व ऐतिहासिक स्थलों को विश्व पटल पर विस्तार और महत्‍व बढ़ाने के लिये सहयोगी एवं उपयोगी सिद्ध होगी।

पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर दिनांक 08 सितंबर , 2024 (रविवार) को आप इस मैराथन दौड़ में सम्मिलित होकर इसे गौरवशाली बनायें। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारियाँ एवं पंजीयन फार्म पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की

वेबसाइट: www.gpmsevanyas.org पर उपलब्ध हैं।

 

त्रिस्तरीय दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोग भाग लेंगे :

हाफ मैराथन

I) 21 किमी :18 से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला

II) 21 किमी: 45 वर्ष से अधिक पुरूष एवं महिला

 

युवा दौड़ ​

I) 10 किमी: 12 से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला

II)10 किमी: 45 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला

 

अमृत दौड़ ​

05 किमी: सभी आयु वर्ग पुरुष एवं महिला

सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों (60) लोगों को चार लाख से अधिक की पुरस्कार राशि, मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

Live india 24×7