Live India24x7

दिव्यांग छात्र-छात्राओं के विविध प्रतियोगितायें आयोजित

लाइव इंडिया ब्यूरो चीफ तुलसीदास बैरागी

सतना : मध्यप्रदेश राज्यं विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (म.प्र.) के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन हेतु विधिक सेवा अभियान अन्तर्गत शुक्रवार को स्नेह सदन विशेष विद्यालय पतेरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान में दिव्यांग विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं स्थानीय निकाय के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं मूक बधिर, बौद्धिक दिव्यांग, अस्थिबाधित एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के मध्य गायन, नृत्य, रंगोली एवं पेन्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला चिकित्सालय सतना के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 1 व्हील चेयर, 2 रोलेटर एवं 5 श्रवण यंत्रों का वितरण साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप संचालक, सामाजिक न्याय सौरभ सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग से समग्र अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी, श्रीमती रूचि बागरी, प्रमुख कलाकार के0के0 शुक्ला, श्रीमती पुण्यवती गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, प्रशांत प्रजापति, अशोक मांझी उपस्थित रहे। स्नेह सदन विशेष विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर किरण एवं विद्यालयीन शिक्षकों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज