Live India24x7

भाजपा संगठन पर्व: सतना में रीवा और शहडोल संभाग की बैठक संपन्न

सतना भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत शनिवार को सतना भाजपा जिला कार्यालय में रीवा और शहडोल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने संबोधित किया।
इस दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री श्री शरदेंदु तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में रीवा और शहडोल संभाग के पार्टी पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और सह निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
संगठन पर्व का उद्देश्य:
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी की मजबूती, कार्यकर्ताओं के दायित्वों का निर्धारण और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं को संदेश:
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन की एकजुटता और चुनावी तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रभु श्रीराम दरबार का बहुत सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज