Live India24x7

पति-पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश:कमरे में फैली थी टूटी हुईं चूड़ियां और शराब की बोतल, 7 साल पहले की थी लव मैरिज

रायपुर के सिवनी इलाके में सोमवार को पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मजदूरी कर गुजारा करने वाले इस दंपती ने किन कारणों से अपनी जिंदगी खत्म कर ली ये साफ नहीं हाे पाया है। मुजगहन थाने की पुलिस दोनों के परिजनों से जानकारी ले रही है।

सतनामी पारा इलाके में एक छोटे से मकान में दोनों रहा करते थे। पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

7 साल पहले लव मैरिज
मौके पर पहुंचे मुजगहन थाने के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्‌टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा। जानकारी मिली है कि दोनों ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था, यहीं साथ रह रहे थे।

इसी तरह और भी मामले सामने आए थे… नीचे पढ़ें

रायपुर में दुल्हन का मर्डर, दूल्हे की भी मौत:लव मैरिज के बाद रिसेप्शन के दिन पति ने मारा चाकू; दोनों की लाश मिली

रिसेप्शन के लिए तो तैयार होने गई थी तब तक कहकशां का मर्डर हो गया था।
रिसेप्शन के लिए तो तैयार होने गई थी तब तक कहकशां का मर्डर हो गया था।

6 दिन पहले रायपुर में लव मैरिज करने वाले कपल की घर पर लाशें मिली थी। कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले थे। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। माना जा रहा है दोनों के बीत विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है। यहां रहने वाला 24 साल का असलम 2 दिन पहले ही दूल्हा बना था। राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ असलम का निकाह 19 फरवरी को हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाशें मिली। ये मकान असलम का ही था।

मातम में बदली खुशियां

रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में पार्टी की तैयारियां हो चुकी थी। पंडाल सजा हुआ था और मेहमानों के खाने का बंदोबस्त किया गया था। मगर दावत से पहले यह आफत इस परिवार पर टूटी और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पूरी खबर पढ़िए

पत्नी का घोंटा गला,फिर लगा ली फांसी:बिलासपुर में मिली पति-पत्नी की लाश;बच्चे नहीं होने पर होता था विवाद, 12 साल पहले हुई थी शादी

पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर लटकती पति की लाश।
पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर लटकती पति की लाश।

बिलासपुर में 10 दिन पहले घर पर पति-पत्नी की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि बच्चे नहीं होने के विवाद पर दोनों शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनों की लाश घर में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

करवा गांव के बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई (31) की लाश शुक्रवार की शाम घर पर मिली। जिसे देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही ASI हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, तब सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी। वहीं बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी। पूरी खबर पढ़िए

पत्नी का गला घोंटा, फिर शव फंदे पर लटकाया:पति ने सबूत मिटाने खुद दीवार पर लिखा- मेरा पति निर्दोष, मैं खुद मर रही हूं

जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश के पास मौजूद पुलिस के साथ पड़ोस के लोग।
जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश के पास मौजूद पुलिस के साथ पड़ोस के लोग।

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक महीने पहले महिला की खुदकुशी का मामला सामने आया था। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। महिला जमुना श्रीवास (25 वर्ष) की लाश सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। वहीं पास के दीवार पर लिखा था कि ‘मेरा पति निर्दोष है, मैं खुद मर रही हूं’। पूरी घटना भैरोताल के वार्ड नंबर- 56 की है।

कुसमुंडा थाना पुलिस के मुताबिक भैरोताल वार्ड नंबर- 56 में एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने देखा कि लाश घर के आंगन में फांसी पर लटकी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पति सुमित श्रीवास ने बताया कि फांसी से लाश उसी ने उतारा था। वहीं दीवार पर मृतका ने सुसाइड नोट लिखा था कि मेरा पति निर्दोष है, मैं खुद मर रही हूं, लेकिन कुसमुंडा थाना पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। पूरी खबर पढ़िए

सूजे से प्राइवेट पार्ट को गोदकर पत्नी को मार डाला:कैरेक्टर पर शक के चलते नाजुक अंगों पर किया कई वार, फिर घोंट दिया गला

घटना के बाद घर के अंदर खाट पर पड़ी महिला की लाश, बिखरे पड़े हुए सामान।
घटना के बाद घर के अंदर खाट पर पड़ी महिला की लाश, बिखरे पड़े हुए सामान।

बालोद जिले के ग्राम खेरथा बाजार में 16 जनवरी को विवाहित महिला की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। पति ने बहुत ही बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर पत्नी का कत्ल किया था। वो पहले तो सुई से पत्नी के प्राइवेट और नाजुक अंगों पर हमला करता रहा और जब इस पर भी उसका मन नहीं भरा, तो बीवी का गला दबाकर उसे मार डाला। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेरथा बाजार में फगनू राम प्रजापति (40 वर्ष) अपनी पत्नी तीजन बाई और बच्चों के साथ रहता है। वो दिहाड़ी मजदूर है और उसे शराब पीने की बुरी लत है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही SP जितेंद्र यादव ने विशेष टीम का गठन किया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए और लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मृत महिला तीजन बाई का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने की बड़ी वाली सुई से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पूरी खबर पढ़िए

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज