राजस्थान पुलिस के लिए साइबर ठगी दिनों दिन एक बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी साइबर ठग लोगों को लाखों रुपए का नुकसान दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला करधनी थाने में दर्ज हुआ है। साइबर ठग ने पीड़ित से उसके मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई और जिसके बाद आरोपी द्वारा 13 ट्रांजैक्शन किए गए। जिसमें करीब 6 लाख 78हजार की राशि पीड़ित के खाते से निकाली। 41 वर्षीय विक्रम सिंह यादव पुत्र राम अवतार यादव की ओर से करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़ित विक्रम सिंह ने बताया कि उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिस ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का बता कर कहा कि वह क्रेडिट कार्ड का एडजस्टमेंट करने का काम करता हैं। जिस पर आरोपी ने उसे एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जिस के बाद आरोपी के द्वारा 13 बार उसके खाते से ट्रांजैक्शन किए गए। इस ट्रांजैक्शन में कुल 6लाख 78हजार 131 रुपए आरोपी के द्वारा पीड़ित के खाते से निकाल लिए गए। इस पर पीड़ित करधनी थाने पहुंचा और पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं विक्रम सिंह का खाता भी बंद करवा दिया गया है। साथ ही जिस खाते में यह ट्रांजेक्शन हुए उस खाते को भी फ्रीज करवाया गया है। इस पूरे मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पंचोली कर रहे हैं।

Author: liveindia24x7



