• Home
  • मध्यप्रदेश
  • ग्राम पंचायत पिपरहा में अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण, विकास कार्यों को मिली नई गति
Image

ग्राम पंचायत पिपरहा में अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण, विकास कार्यों को मिली नई गति

रीवा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरहा में अटल ग्राम सुशासन भवन के लोकार्पण एवं विकास कार्यों के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अटल ग्राम सुशासन भवन की बाउंड्रीवाल तथा 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्रेवल सड़क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनगवां विधानसभा से विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय से राष्ट्रोदय के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। विधायक ने कहा कि अटल ग्राम सुशासन भवन बनने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेंगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय मिश्रा, जनपद सदस्य रावेन्द्र पटेल, सरपंच पिपरहा महेंद्र त्रिपाठी, सरपंच देउरा दिलीप त्रिपाठी, सरपंच मौहरिया केसी तिवारी, सरपंच सहेबा जगत नारायण मिश्रा, सरपंच सिसवा उपेंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखीलाल कोल, सरपंच खैरा शास्त्री जी, भाजपा नेता देवव्रत त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वरिष्ठजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष तिवारी निर्मल ने किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में ऐसे कार्य निरंतर जारी रहने की उम्मीद जताई।

Releated Posts

भगवान श्री चिंतामण गणेशजी की 15वीं विवाह वर्षगांठ 1 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी

धार। बदनावर के किला परिसर स्थित श्री चिंतामण गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेशजी एवं माता रिद्धि-सिद्धि की…

ByByravi Apr 29, 2026

MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नगर पालिका की ओर से आयोजित मुशायरे में बवाल मच गया। दरअसल,…

ByByravi Feb 12, 2026

जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड

जबलपुर।  ​राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर ने इंदौर से एक ऐसे गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…

ByByravi Feb 8, 2026

T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट इस वक्त अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीती रात टीम इंडिया…

ByByravi Feb 8, 2026
1 Comments Text
  • Laura3995 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/a4tBJ
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *