लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण और भयमुक्त सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर रीता सिंह के मार्गदर्शन मे अपराध निरीक्षक प्रभुनाथ यादव द्वारा थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम बाल्किमी नगर पूर्वी पश्चिमी,इन्दिरा नगर,गोविन्द नगर, शास्त्री नगर,सुभाष नगर,शिव नगर,गांधी नगर,आर्य नगर,जवाहर नगर,पटेल नगर,महावीर नगर,झरी,सरहट,रूरल,पटा,सर्वदापुरवा,मऊगढी,उमरी,भैरमपुरवा,बगैचापुरवा,बैलहा,खिचरी एवं कस्बे में पड़ने वाले जामा मस्जिद,नूरी मस्जिद एवं इदगाह पर थाना मानिकपुर पुलिस बल एवं मणिपुर एस.ए.पी के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आम जनता को भरोसा दिलाया कि निर्भीक होकर मतदान करें।

Author: liveindia24x7



