• Home
  • JABALPUR
  • जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड
Image

जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड

जबलपुर।  ​राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर ने इंदौर से एक ऐसे गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल 14 लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस धोखाधड़ी का ​मास्टरमाइंड गिरोह का मुख्य आरोपी अनिकेत मात्रे इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है। 

आरोपी लोगों को कॉल करके शेयर ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे का लालच देते थे फिर ​ठगी की राशि को ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के बैंक खातों) में ट्रांसफर करवाते थे।
​बाद में उस राशि को नकद निकालकर अपने शौक और मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। साइबर सेल ने ​कानूनी कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 262/2022 के तहत धारा 419, 420, 34 IPC और 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया है।

​यह सफल कार्रवाई साइबर सेल एसपी प्रणय नागवंशी के निर्देशन और DSP उमाकांत आमों के मार्गदर्शन में की गई। टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक नीलेश अहिरवार, उपनिरीक्षक रामनरेश तिवारी और आरक्षक आलोक चौबे शामिल थे।

Releated Posts

MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नगर पालिका की ओर से आयोजित मुशायरे में बवाल मच गया। दरअसल,…

ByByravi Feb 12, 2026

T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट इस वक्त अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीती रात टीम इंडिया…

ByByravi Feb 8, 2026
2 Comments Text
  • poneclub says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Poneclub – I’ve seen it mentioned a few times, but I haven’t jumped in yet. The landing page looks alright, but I need more intel before I commit any cash. What are your experiences? Link here: poneclub.
  • 123winvin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alrighty then… trying my luck at 123winvin tonight! Who’s with me? Let’s hope this site rocks! Check it out here, maybe its your lucky day: 123winvin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड – liveindia24x7.in