• Home
  • मध्यप्रदेश
  • MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल
KHARGONE

MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नगर पालिका की ओर से आयोजित मुशायरे में बवाल मच गया। दरअसल, हिंदू कवि पर अंडा फेंका गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं मुस्लिम समाज के दो पक्षों में जमकर हंगामा भी हुआ। जिसकी शिकायत थाने तक जा पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, खरगोन नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जमजम मार्केट में ‘एक शाम वतन के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया था। जहां जमकर हंगामा हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल एकमात्र हिंदू शायर अपूर्व गौरव विक्रम शाह पर श्रोताओं की ओर से अंडा फेंका गया, जिससे उन्हें मंच छोड़ना पड़ा।

वहीं बाद में सम्मान और विषय से हटकर रचनाएं पढ़ने को लेकर मंच पर मुस्लिम समाज की ओर से दो पक्षों में आपसी विवाद, गर्मागर्मी, मारपीट और गाली-गलौज हुई। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शहर में चर्चा तेज है। आपको बता दें कि नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में पहले भी विवाद हो चुका है।

Releated Posts

जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड

जबलपुर।  ​राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर ने इंदौर से एक ऐसे गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…

ByByravi Feb 8, 2026

T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट इस वक्त अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीती रात टीम इंडिया…

ByByravi Feb 8, 2026
1 Comments Text
  • kubet3939 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Kubet3939 is not bad at all. The user interface is nice and the games aren’t rigged like other ones I’ve tried: kubet3939.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल – liveindia24x7.in