• Home
  • मध्यप्रदेश
  • T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल
Image

T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट इस वक्त अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीती रात टीम इंडिया ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज तक कोई भी टीम नहीं बना सकी। अमेरिका के खिलाफ 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद भारत ने पिछले चार ICC टूर्नामेंट्स में कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 25 में जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा अपने आप में भारतीय क्रिकेट की निरंतरता, मजबूती और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से हुई थी, जहां टीम इंडिया ने फाइनल तक अपराजेय रहते हुए 10 मैच जीते। हालांकि, खिताबी मुकाबले में हार जरूर मिली, लेकिन वही मुकाबला इस पूरे दौर का इकलौता दाग साबित हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। आठ मैचों में शानदार जीत और एक मुकाबला बेनतीजा रहने के साथ टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने अपराजेय रहते हुए सभी पांच मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भी जीत के साथ हुई है। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दबदबे के साथ जीत दर्ज की और इस तरह अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। इस जीत के साथ भारत का कुल रिकॉर्ड 26 मैचों में 25 जीत का हो गया है, जो ICC टूर्नामेंट्स के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

Releated Posts

MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नगर पालिका की ओर से आयोजित मुशायरे में बवाल मच गया। दरअसल,…

ByByravi Feb 12, 2026

जबलपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग ठगी गिरोह गिरफ्तार, इंदौर में कॉल सेंटर चलाता है गिरोह का मास्टर माइंड

जबलपुर।  ​राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर ने इंदौर से एक ऐसे गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…

ByByravi Feb 8, 2026
2 Comments Text
  • 252betapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Heard some buzz about 252betapp, so I checked it out. Not bad, pretty straightforward. My thoughts 252betapp.
  • betanocasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Betanocasino is great for mobile play. I can easily jump in and out of my favorite games on my phone. No lag, no fuss. Perfect for killing time on the commute. Get in on the action: betanocasino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल – liveindia24x7.in