Live India24x7

Search
Close this search box.

भव्य कलश यात्रा निकली सैकड़ो बालिकाएँ व महिलाएं हुईं शामिल

धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा

चिराखान अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गाँव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा संतोषी माता मंदिर बस स्टैंड से आरंभ होकर तेजाजी चौक,अंबा माताजी मंदिर होते हुए श्री राम मन्दिर पहुंची। कलशयात्रा में सैकड़ों लड़कियां व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थी।कलश यात्रा मे श्री राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमानजी की वेशभूषा पहनाकर युवको की रथ मे सवार कर नगर भ्रमण कराया गया कलश यात्रा मे महिलाएं एवं बालिकाए डिजे व ढोल पर गरबा नृत्य करती हुई चल रही थी।कलश यात्रा पर ग्रामीणों द्वारा एवं तोप से पुष्प वर्षा की गई। यात्रा का शुभारंभ पंडित जी द्वारा कलशों के पुजन के बाद हुआ। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए राम मंदिर पहुचि जहाँ पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पुजन कराया गया। ग्रामीणो द्वारा अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त आयोजन किये गये।सभी मंदिरों में स्थित देवी देवता का भजन-कीर्तन-आरती-पूजा की गई। श्री राम मन्दिर मे राम भक्तों द्वारा छप्पन भोग लगाया गया जिसके लाभार्थी घनश्याम जायसवाल रहै श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ किया गया मंदिरों में मनमोहक विद्युत सज्जा कर सजाया गया।लोगो ने अपने अपने घर को अच्छे से तोरण, रंगोली, झालर इत्यादि सजावट कर सजाया गया एवं गाँव के सभी घरों में भगवा पताका लगाया गया। सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिये दीपक जलायें, दीपमालिका सजायें, दीपोत्सव मनाया। मंदिर में कलश स्थापना,ध्वजा स्थापना,पोशाखचढ़ावा,तोरण बंधन ,आदि आयोजन हुए।इस अवसर पर नगर के सभी व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने काम काज पुरे नगर मे बंद रखा गया। श्री राम मन्दिर में शंखध्वनि, घंटानाद, कर महाआरती कर महाप्रसाद वितरित की गई।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज