Live India24x7

Search
Close this search box.

पिछड़ा मोर्चा बिडवाल मंडल की बैठक सम्पन्न हुई।

धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा

बदनावर , बदनावर विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा बिडवाल मंडल की बैठक 21 फ़रवरी शाम 5:00 बजे रखी गई थी। मुख्यातिथि पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर एवं मंडल अध्यक्ष पवन डोड ,मोहन मुनिया सरपंच संघ अध्यक्ष

थे अतिथियों का स्वागत भाषण पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यातिथि का स्वागत भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष लक्षमण जाट ने किया अतिथियों का स्वागत विनोद धाकड़ विनोद जाट अकाश कुशवाहा महेंद्र जायसवाल अमृतलाल पाटीदार जीवन पाटिल आदि द्वारा किया गया मंडल अध्यक्ष का स्वागत अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण मकवाना द्वारा किया गया है। इसके पश्चात प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा का स्वागत सुभाष माली और सुभाष टेलर द्वारा किया गया।भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष का स्वागत दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल का स्वागत अजजा मोर्चा मंत्री राजेश भाबर द्वारा किया गया बैठक में मुख्य बिंदु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अनेक बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं को काम करने और पिछड़ा वर्ग मोर्चा को लोक सभा चुनावों में मुख्य भूमिका निभाना बूथ लेवल पर पार्टी को मज़बूत करना है मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमें एकजुट होकर काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को लाभ होगा सरकार की प्रत्येक योजना ज़मीनी स्तर पर ले जाना है इस प्रकार से बैठक के बिंदू थे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा बिडवाल मंडल उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने आभार माना इसके बाद बैठक सम्पन्न हुई

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज