Live India24x7

Search
Close this search box.

नागौद में गरिमामय तरीके से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

नागोद नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा 

लाइव इंडिया ब्यूरो चीफ तुलसीदास बैरागी

सतना : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल की जयंती 9 जून को नागौद नगर में धूमधाम से मनाई गई मुख्य मार्गो से विशाल शोभायात्रा निकlली गई, प्रतिभाओं को प्रताप सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिकों को इस मौके में सम्मानित भी किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह विधायक पन्ना रहे अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह ने किया विशिष्ट अतिथि महाराज कुमार शिवेंद्र सिंह जी किला श्रीमती प्रतिभा यतेंद्र यतेंद् सिंह अध्यक्ष नगर परिषद रही, पुष्पेंद्र सिंह डॉ धीरेंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य महाविद्यालय कुंवर इंद्रजीत सिंह कुमार प्रीतेंद्र सिंह मंचासीन रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह ने कहा

महाराणा प्रताप का जीवन उनका संघर्ष व उनके संकल्प ने पूरे देश को स्वाधीनता और स्वाभिमान के लिए प्रेरणादाई आज हम 484 जयंती मना रहे हैं उन्होंने आगे कहा महाराणा ने हमारे लोक संस्कार में गौरव के जो बीज डाले वह आज पूरे देश के लोग मानस में सामाजिक सांस्कृतिक बीज के रूप में दिखाई दे रहा है इन्होंने आयोजन समिति को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

अध्यक्ष की आसंदी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा राजपूत समाज हमेशा देशऔर देश सेवा में कार्य करता है है आज की युवा पीढ़ी को भी उनसे प्रेरणा लेकर के देश हित देश कार्य करना चाहिए,सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए नागेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि सनातन धर्म जाग्रत रहेगा तभी हमारा अस्तित्व रहेगा,अतीत में भारत देश मे मुश्लिम नही थे यहाँ जो मुस्लिम भाई है सब हमारे भाई बंधु है इन्हें आक्रांताओं ने जोर जबरदस्ती कर मुस्लिम बनाया है हम सबको अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति को पल्लवित करना होगा और मुस्लिम बंधुओ को भी समझाना होगा कि पूर्व में आप भी सनातनी थे मुगलो के अत्याचारों के कारण पूर्वजो ने धर्म परिवर्तन कर लियाl पुष्पेंद्र सिंह ने कहा महाराणा प्रताप एक महान पराक्रमी और युद्ध नीति के कुशल थे महाराणा प्रताप ऐसे योद्धा थे जिन्होंने मुगल साम्राज्य के अकबर को युद्ध में तीन बार पराजित किया महाराणा प्रताप हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में हिम्मत और ताकत तथा उनकी लड़ाई पद्धति से प्रेरणा लेकर के अपने देश की जनता आंदोलन चलाया राजपूत समाज के लिए नहीं बल्कि भारत के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन इलाही कहना पसंद नहीं किया पूर्व विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा यतेंद्र सिंह अध्यक्ष नगर परिषद में महाराणा प्रताप की वीरता एवं पराक्रम की गाथा बताई स्वागत भाषण राव साहब मनीष प्रताप सिंह ने दिया आभार विनीत सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन सिंह अरुण सिंह ने किया इसके पूर्व अतिथियों ने महाराणा प्रताप के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आयोजन समिति के पदाधिकारी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र एवं साफा बांधकर कियाl महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जगह-जगह शोभा यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया गयाl

प्रतिभा प्रताप सम्मान से

कुमारी प्रिया पाठक डॉ अंशुल सिंह परिहारआलोक सिंह तुम्हारी काव्या सिंह मनु सिंह को अतिथियों ने सम्मानित किया जबकि वरिष्ठ नागरिक उदय प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद निरंजन सिंह जय नारायण सिंह उदयभान सिंह को सम्मानित किया गया मुख्य रूप से कार्यक्रम में राव साहब मनीष प्रताप सिंह विनीत सिंह अमर सिंह राणा प्रताप सिंह राघवेंद्र सिंह महेंद्र सिंह मृगेंद्र सिंह अजय सिंह नरेंद्र सिंह गीरेंद्र सिंह रवि सिंह मनोज सिंह एडवोकेट राजवेंद्र सिंह नीतराज सिंह मोहित सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज