सानौधा थाना क्षेत्र के परसोरिया गांव में युवक ने घर के आंगन में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आकाश पिता आशाराम प्रजापति मंगलवार रात अपने घर पर था। भाेजन के बाद वह सोने के लिए चला गया। सुबह उसका शव घर के आंगन में लगे आंवले के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके गले में फंदा लगा था। फंदे की रस्सी का दूसरा सिरा पेड़ से बंधा था।
रात में मोबाइल पर किसी से लंबी बात की
पुलिस के अनुसार मृतक आकाश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह रात में मोबाइल पर बात कर रहा था। मामले में पुलिस ने आकाश का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। अब तक की जांच में सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सानौधा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।

Author: liveindia24x7



