तलेन से रोशन भिलाला कि रिपोर्ट
तलेन — नगर की जागरूक पार्षद श्रीमती संगीता भगवान सिंह भिलाला वार्ड क्रमांक 2 द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर समय तत्पर रहती है। बुधवार को मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के स्वीकृत पत्र वार्ड क्रमांक 2 में पात्र महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के साथ घर-घर जाकर वितरण किए गए। इस योजना से महिलाओं में हर्ष है। वार्ड पार्षद संगीता भगवान सिंह भिलाला द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा चलाई गई। लाडली बहना योजना से महिलाओं में हर्ष है। इसी प्रकार शिवराज सरकार द्वारा दुर्घटना या बीमार गोवंश होने पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। परंतु यह सिर्फ कागज पर क्योंकि नगर के मुख्य रोड पर अस्पताल मैदान में पुलिया पर आदि स्थानों पर भूखी प्यासी भीषण गर्मी में गोवंश बैठी रहती है। आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रही है। भाजपा के जवाबदार नेता गोवंश पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोवंश की हालत बद से बदतर है जबकि जिले में 120 गौशाला बनी हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों के जवाबदार टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मतदाताओं को तरह-तरह का प्रलोभन दे रहे हैं। कोई हेलीकॉप्टर से घुमा रहा है तो कोई गोवंश के लिए प्रदेश सरकार से आई एंबुलेंस के सामने फोटो खिंचवा कर वाही वाही लूट रहे हैं। जबकि दोनों ही पार्टी के जवाब दार ने गोवंश पर आज तक ध्यान नहीं दिया।

Author: liveindia24x7



