Live India24x7

Search
Close this search box.

भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने चिराखान समेत विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क दत्तीगांव ने कहा यह बदनावर के भविष्य का चुनाव है

धार ब्यूरो चीप सुनील कुमार विश्वकर्मा

चिराखान।विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। शनिवार को दत्तीगांव ने चिराखान मे जनसंपर्क कीया। घर घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा दत्तीगाव का साफा बांध कर पुष्पमाला से स्वागत किया गया। दिलीप जायसवाल एवं पंकज जायसवाल ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मंत्री दत्तीगाव का स्वागत किया गया।एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार एवं किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष खेमचन्द जायसवाल के नेतृत्व मे अपने अपने निवास स्थाल पर मंत्री दत्तीगाव को फलो से तोला गया व साफा बांध कर पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।जनसंपर्क के दौरान कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगाव द्वारा कार्यकर्ताओं का गले में भाजपा का गमछा डालकर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि यह चुनाव बदनावर के भविष्य का चुनाव है। भाजपा के शासन व कांग्रेस के शासन की तुलना कर मतदान करे। भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता कर उनके जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया है। क्षेत्र में बढ़ते उद्योग धंधे बदनावर की दशा व दिशा बदलने का काम कर रहे है। हमने शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने लिए समर्थन मांगा और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की। दौरे के दौरान गांवो में ढोल ढमाकों के साथ साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अनामिका सिंह ठाकुर,, राहुल प्रताप सिंह,सरपंच कालुराम भाभर,,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार,मंडल मंत्री संजय जायसवाल,कमलसिह सांकला, भगवती प्रसाद जायसवाल, हरिनारायण जायसवाल,निलेश जायसवाल,महेश पाटीदार,सुधिर जायसवाल,अजय जायसवाल,सुदामा चोधरी,धर्मेन्द्र चोधरी,रमेश चौहान,अशोक जायसवाल, अजय जायसवाल, रितीक जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज