Live India24x7

Search
Close this search box.

सपा महिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित : रमा यादव

लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम

चित्रकूट :समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष रमा यादव व जिला उपाध्यक्ष डा सची गुप्ता व जिला कोषाध्यक्ष उमा यादव चित्रकूट जिला के मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में भगवती जन चौपाल का आयोजन किया था जिसमे महिला सभा जिला अध्यक्ष चित्रकूट रमा यादव बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं से उनकी परेशानी और संगठन विस्तार में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी लेने के लिए आयी हू। कहा कि जिले में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है । कहा कि समर्पित और कर्मठ महिलाओ को संगठन में स्थान देने का काम हम सामाजवादी लोग करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। देश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित है। जिला उपाध्यक्ष डा सची गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर-दूर तक पता नहीं है। 2024 लोकसभा चुनाव देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशयादव के कार्यकाल में किये गये कार्यो की महिलाओ के बीच पहुंचाना है जिला कोषाध्यक्ष उमा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मे महिलाओ पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। मंहगाई के कारण सब्जियो के दाम आसामन छू रहे है। भाजपा को उखाड़ फेकने के लिए महिलाओ को जन-जन के बीच जाकर सरकार की नाकामियो को बताना पड़ेगा। उन्होने कहा कि महिला सभा का गठन कर लिया गया है और महिलाओ को जोड़ा जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से, जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव, बरिष्ठ नेता शंकर लाल यादव, जिला सचिव (एससी एसटी प्रकोष्ठ)उदयभान वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सभा रमा यादव, जिला कोषाध्यक्ष उमा यादव, जिला उपाध्यक्ष डा सची गुप्ता, मीरा देवी, रंजू देवी, रामलली, देवमती और भोला आदि दर्जनों लोग मौजूद रही।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7