मानसरोवर थाना पुलिस ने घर पर काम करने वाली नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता को लेकर उसकी मां मानसरोवर थाने पहुंची और बब्बन भरतपुरिया के के खिलाफ मानसरोवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। जहां से पता चला कि वह घर का काम करने के लिए बब्बन भरतपुरिया के घर गई हुई है। इस पर पीड़िता भी बब्बन भरतपुरिया के घर सहेली से मिलने पहुंच गई।
बब्बन भरतपुरिया के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ जबरन रेप किया। उसे धमका कर वहां से भगा दिया। पीड़िता के साथ यह पूरा घटनाक्रम कई बार हुआ जिस पर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता की मां बच्ची को लेकर मानसरोवर थाने पहुंची और मानसरोवर थाना पुलिस को बच्ची ने आप बीती बताई। जिस पर मानसरोवर थाना पुलिस ने बब्बन भरतपुरिया के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
मानसरोवर थाने के एसआई बीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश कर 164 के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक बब्बन भरतपुरिया नहीं मिला है। उसकी तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।
![liveindia24x7](https://secure.gravatar.com/avatar/36ef169f45baf9d31de675d0efdce990?s=96&r=g&d=https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: liveindia24x7
![Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)