Live India24x7

Search
Close this search box.

गौरव दिवस के अंतर्गत हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित

खरगोन – शासन निर्देशानुसार खरगोन नगर का गौरव दिवस कार्यक्रम 23 जनवरी तक मनाया जायेगा। इसी कड़ी में आज 17 जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम किला परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाऐं निकाय में कार्यरत इंजिनीयर श्रीमती पल्लवी पाल, उपयंत्री श्रीमती अंकिता गौतम, सुश्री पूजा पटेल द्वारा की गई। जिसमें समस्त महिला पार्षद, महिला बाल विकास, सामाजिक संगठन, महिला मोर्चा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, वैश्य समाज महिला संगठन अध्यक्ष, मारवाड़ी महिला संगठन अध्यक्ष, मोमिस ग्रुप, निकाय की महिला कर्मचारियों के साथ ही नगर के अन्य महिला मंडल हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान भजन-किर्तन मंडली के साथ भजन-किर्तन का भी आयोजिन किया गया। नपा अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त महिलाओं को ‘‘टेª’’ के साथ तील का लड्डु बिंदी का पैकेट’’ वितरित किए गए। अंत में अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा उपस्थित महिला समूह का आभार प्रकट किया गया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज