Live India24x7

Search
Close this search box.

50 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Noise Buds Xero TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में ये 50 घंटे चल सकते हैं। जबकि दस मिनट के चार्ज में इन्हें 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Noise ने नए TWS ईयरबड्स Buds Xero लॉन्च किए हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन मिलता है। तीन तरह के कलर ऑप्शन में इनको खरीदा जा सकता है। ऑडियो वियरेबल में 12.4mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें 50ms तक लो लेटेंसी मोड दिया गया है जिससे ये गेमर्स के लिए भी काफी उपयोगी ईयरबड्स बन जाते हैं। बैटरी बैकअप की ओर देखें तो इन्हें सिंगल चार्ज में 50 घंटे से भी ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस।

Noise Buds Xero Price, Availability

Noise Buds Xero की भारत में कीमत 3,999 रुपये से शुरू है। यह इनका इंट्रोडक्ट्री प्राइस बताया गया है जबकि ओरिजनल प्राइस 4,499 रुपये है। इन्हें Chrome Black, Chrome Beige, और Chrome Blue कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। Noise Buds Xero सेल 8 फरवरी से शुरू होगी। खरीद के लिए वियरेबल Noise की वेबसाइट के अलावा, Flipkart, Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।

Noise Buds Xero Specifications

Noise Buds Xero के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ये डिजाइन में काफी हल्के बनाए गए हैं। वियरेबल डिवाइस में डुअल टोन फिनिश दिया गया है। इनमें 12.4mm के ड्राइवर हैं जिन्हें पॉलिथर ईथर कीटोन (PEEK), और टाइटेनियम मटीरियल से बनाया गया है। इसके कारण इनमें क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इनमें 50dB तक एडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। ऑडियो वियरेबल में तीन ANC मोड मिलते हैं जिसमें ट्रांसपेरेंट, लाइट, और डीप शामिल हैं। यानी कि आसपास हो रहे शोर के हिसाब से आप तीन तरह के ANC मोड में से चुन सकते हैं।

गेमर्स के लिए भी इन्हें तैयार किया गया है। इनमें 50ms तक लो लेटेंसी मोड दिया गया है जो कि ऑडियो डिले को कम कर देता है। इसके अलावा इनमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी है। यानी कानों में लगाने या हटाने पर ये खुद ही ऑडियो को पॉज या प्ले कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में ये 50 घंटे चल सकते हैं। जबकि दस मिनट के चार्ज में इन्हें 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज