Live India24x7

Search
Close this search box.

शीतला माता को लगाया ठंड़े पकवानों को भोग, सुख समृद्धि के लिए की कामना, जमकर उड़ा रँग गुलाल ग्रामीणों द्वारा निकाली गई रंगारंग फाग यात्रा,

धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा

बदनावर ।चिराखान गाव में सोमवार को शीतलासप्तमी का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर अलसुबह से ही महिलाएं सजधज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए मंदिरों में माता शीतला की पूजा आराधना करने पहुंची।जहां पर एक दिन पहले घर पर बनाए गए पुए, पकोड़ी, पूडी, गुणी,ढोकले,गुजिये,आदि पकवानों का भोग लगाया। वहीं महिलाओं के द्वारा व्रत रखे गए और माता शीतला से परिवार वालों की सुख समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं की ओर से कई स्थानों पर रात्री को मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी किए गए। सामाजिक मान्यता के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन शीतला मां का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो भी जाए तो उससे जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला शांति की देवी हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भक्तों की रक्षा करती हैं।गाँव सहित पूरे अंचल में शितलासप्तमी हर्षोल्लास से मनाई गई। परम्परानुसार गाव मे होलीकाउत्सव पर्व शितलासप्तमी को मनाया जाता है। सुुबह से ही रंगो का उत्साह छाया रहा। सतरंगी रंगों से लोग सराबोर नजर आये। गाँव में फाग यात्राएं निकाली गई। जिंसमे शामिल युवा रँगगुलाल उड़ाते हुए जमकर थिरके। आसमान में उड़ता रंग-गुलाल और फायटर से लेकर पानी के टैंकरों से आती पानी की बोछारों के बीच डीजे की धुन पर होरी खेले रघुवीरा… अवध मे होरी खेले रघुवीरा, रंंग बरसे भीगे चुुनर वाली रंग बरसे, गीतों पर गाव रंगों के पर्व पर खूब झुमा। बच्चों ने भी पानी में खूब अठखेलियां की। गाव में खासा उत्साह देखा गया। कही एक दुसरे पर रंग लगाते लोग तो कहीं पिचकारीयो से एक दुसरे पर रंग फेकते बच्चों मे अलग ही मस्ती थी। नन्हे बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी उनके साथ होली खेल खुशियाँ मनाई। रंगीन गुलाल व फुलो के साथ फाग उत्सव का आनंद शाम तक चलता रहा। इस मौके पर महिलाओ ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।गाँव में निकली फाग यात्रा में सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाइयां दी।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7