Live India24x7

Search
Close this search box.

तांत्रिक को 20 साल की सजा:व्यापारी की MBA पास बहू से कई बार किया रेप, तंत्र-मंत्र करते समय निर्वस्त्र बैठाता था

ग्वालियर कोर्ट ने तंत्र विद्या के नाम पर एक व्यापारी के परिवार को कभी न भूलने वाली प्रताड़ना देने वाले तांत्रिक को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 11 हजार 500 रुपए का अर्थदंड लगाया है। तांत्रिक ने सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी में व्यापारी के घर में तांत्रिक पूजा के नाम पर उसकी MBA पास बहू से कई महीनों तक दुष्कर्म किया। तांत्रिक जब भी शक्तियों को अपने शरीर में बुलाता था उसे एक महिला चाहिए होती थी। वह व्यापारी के परिवार की महिलाओं को निर्वस्त्र पूजा में बैठाता था। घर के पुरूषों को लोहे के गर्म सरिए चुभाता था। कई महीनों तक यह तंत्र मंत्र चला।

इतना ही नहीं इस बीच तांत्रिक ने व्यापारी से 30.71 लाख रुपए, करीब 11 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए थे। यह घटना साल 2017 की है। अब षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट ने आरोपी तांत्रिक को 20 साल की सजा सुनाई है। उसके एक साथी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
यह है पूरा मामला
शहर के सिटी सेंटर निवासी एक व्यापारी के परिवार को भिंड निवासी तांत्रिक दिलीप धाकड़ उर्फ दिलीप धानुक ने अपने सहयोगी अरविंद नरवरिया के सहयोग से एक साल तक प्रताड़ित किया था। व्यापारी भी मूल रूप से गोहद का रहने वाला था। पर सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी मंे उसका आलीशान मकान था। व्यापारी को कुछ समय से व्यापार में घाटा हो रहा था। घर में भी शांति नहीं थी और हर काम सफल होते-होते असफल हो रहा था। इसी समय किसी तरह तांत्रिक दिलीप धाकड़ उर्फ दिलीप धानुक ने अपने सहयोगी अरविंद नरवरिया की मदद से व्यापारी से संपर्क किया। उसने व्यापारी और उसके परिवार के सदस्यों और घर पर काली शक्तियों की छाया होने की बात कही। साथ ही उसके लिए तंत्र-मंत्र के जरिए विशेष पूजा अर्चना करने की बात बताई। इसके बाद तांत्रिक ने एक पूजा दी उससे व्यापारी को कुछ अच्छे संकेत मिले। इसके बाद व्यापारी के परिवार को तांत्रिक ने अपने जाल में फंसा लिया। अब दिलीप धाकड़ तंत्र विद्या के नाम पर उन्हें धोखा देने लगा।
तांत्रिक पूजा करते समय सास-बहू को निर्वस्त्र बैठाता था
जब व्यापारी तांत्रिक के जाल में फंस गया तो तांत्रिक ने उनके परिवार की महिलाओं की ईज्जत से खेलना शुरू किया। पहले तांत्रिक की नजर व्यापारी की पत्नी पर थी फिर MBA पास बहू को देखा तो उस पर नीयत खराब हो गई। वह जब भी पूजा करता था सास-बहू को निर्वस्त्र कर सामने बैठाता था। उसने शरीर से गंदी शक्तियों को बाहर निकालने के लिए कई महीनों तक बहू से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म पीड़ित महिला के सास, ससुर, पति, देवर को लोहे की गर्म सलाखें चुभाता था और हाथ पैर बांधकर मारपीट करता था। एक साल तक उनके साथ ज्यादती करता रहा।
30.71 लाख रुपए, 10 लाख के गहने, कार हड़पी
व्यापार का घाटा दूर करने व घर में सुख समृद्धि वापस लाने के नाम पर तांत्रिक पूजा करता था। इस दौरान उसने घर की महिलाओं की आबरू लूटी। साथ ही उसने परिवार से 30.71 लाख रुपए नकद, 10 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए और एक कार भी उनकी हड़प ली थी। इतना ही नहीं एक बार मुम्बई में व्यापारी के एक बेटे के पास भी उसे लेकर गए। बेटा वहां पढाई कर रहा था। यहां शक्ति उतारने के लिए कोई महिला नहीं मिली तो उसके लिए कॉल गर्ल को बुलाया गया था।
16 अक्टूबर 2017 को हुआ था खुलासा
व्यापारी के अलावा तांत्रिक के यहां और लोग भी आते थे। जब पीड़ितों को तांत्रिक की धोखेबाजी का अहसास हुआ तो विश्वविद्यालय थाने में 16 अक्टूबर 2017 को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक व उसके साथी को 25 नवंबर 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। तांत्रिक तंत्र विद्या के नाम पर बड़ी ठगी करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म आदि धाराओं में तांत्रिक पर केस दर्ज किया। न्यायालय में चालान पेश किया। अरोपी तांत्रिक 2017 से जेल में है। पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने की।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज