चुनावी वर्ष 2023 को लेकर युवा जनता सेना भी मोर्चे पर डट गई है। युवा टोली की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। युवा सेना का दावा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी ओर से शहर और देहात विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। पार्टी के विचारों के माध्यम से कांग्रेस और भाजपा जैसे राजनीतिक दलों को चुनौती दी जाएगी।
इसके लिए लोगों के बीच पहुंचने और पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। युवा जनता सेना के जिलाध्यक्ष पंकज सुखवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कार्ययोजना के तहत पार्टी की ओर से अप्रैल माह में नव मतदाता दिवस जैसे कार्यक्रम होंगे।
इसमें बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रयास होंगे। नव मंडल गठन व बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन से युवाओं को पार्टी की ओर खींचा जाएगा। इस मौके पर जनता सेना व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह सामर, शहर जिला उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश गुर्जर, महामंत्री विजय जोशी महामंत्री आदेश कलोशिया ने भी विचार व्यक्त किए।

Author: liveindia24x7



