Live India24x7

Search
Close this search box.

ऐश्वर्या का कांस लुक आया सामने:हुड वाले आउटफिट के कारण ट्रोल हुईं, यूजर्स से कोई मिल गया के जादू से तुलनी की

कांस फिल्म फेस्टिवल फेस्टिवल को तीन दिन बीत चुके हैं। इवेंट की शुरुआत से ही सभी ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक देखने के लिए सभी बेहद एक्साइटेड थे। फाइनली तीसरे दिन ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर बेहद अलग अंदाज में नजर आईं। ऐक्ट्रेस ने इस खास मौके के लिए ब्लैक गाउन के साथ बड़ा सिल्वर हुड कैरी किया, जो उन्हें बेहद अलग लुक दे रहा था। बता दें कि ऐश्वर्या पिछले 21 सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती आई हैं। ऐश्वर्या ने 2022 में अपना कांस डेब्यू किया था। फिल्म देवदास की सक्सेस के बाद ऐश्वर्या पहली बार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। वहीं अगले साल ऐश्वर्या कांस बतौर ज्यूरी पहुंची थी।

ब्लैक गाउन के साथ ऐश्वर्या ने सिल्वर हुड पहना था, वहीं उन्होंने बाल खुले रखे थे।
ब्लैक गाउन के साथ ऐश्वर्या ने सिल्वर हुड पहना था, वहीं उन्होंने बाल खुले रखे थे।
एक्ट्रेस की इस ड्रेस को संभालने के लिए 2 अकम्पनिस्ट दिए थे, जो उनकी मदद कर रहे थे।
एक्ट्रेस की इस ड्रेस को संभालने के लिए 2 अकम्पनिस्ट दिए थे, जो उनकी मदद कर रहे थे।
बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस की रेगुलर अटेंडी हैं। वो सालों से इसका हिस्सा हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस की रेगुलर अटेंडी हैं। वो सालों से इसका हिस्सा हैं।
ऐश्वर्या फिल्म 'इंडियाना जोंस एंड डायल ऑफ डेस्टिनी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।
ऐश्वर्या फिल्म ‘इंडियाना जोंस एंड डायल ऑफ डेस्टिनी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।

लुक की वजह से ट्रोल हो रही हैं ऐश्वर्या, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
रेड कार्पेट लुक सामने आने के बाद से ऐश्वर्या को ट्रोल किया जा रहा। कई लोग उनकी तुलना गिफ्ट रैप से कर रह हैं तो कुछ लोगों का कहना है वो कोई मिल गया के जादू की तरह दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के इस लुक को लेकर ढेर सारे मीम्स बनाए जा रहे हैं।

क्रिस्मस से ट्री से हुई थी ऐश्वर्या के पहले कांस लुक की तुलना
रेड कार्पेट लुक से पहले ऐश्वर्या का पहला कांस लुक सामने आया था, जिसमें वो ग्रीन कलर के कफ्तान और ट्रास्पैरेंट हील में नजर आई रहीं थी। एक्ट्रेस के फैंस पेज ने उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, ऐश्वर्या का यह लुक भी फैंस को कुछ खास पंसद नहीं आया। लोगों ने उनकी तुलना क्रिस्मस ट्री से की।

दरअसल, ऐश्वर्या लॉरियल ब्रांड के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना यह लुक स्टाइल किया था।
दरअसल, ऐश्वर्या लॉरियल ब्रांड के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना यह लुक स्टाइल किया था।

ऐश्वर्या के साथ कांस पहुंची बेटी आराध्या, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थीं स्पॉट
ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कांस में उनकी 11 साल की बेटी आराध्या भी आई हैं। दोनों को बुधवार के दिन सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट के बाहर ऐश्वर्या ने फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। बता दें कि आराध्या आए दिन अपनी मां के साथ ट्रैवल करते हुए स्पॉट की जाती हैं।

ब्लू लिपस्टिक में दिखीं उर्वशी रौतेला, यूर्जस ने बताया ऐश्वर्या की कॉपी कैट
उर्वशी रौतेला ने कांस 2023 के तीसरे दिन एक खूबसूरत ऑफ व्हाइट और नीले रंग का गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने चमकीले नीले रंग की लिपस्टिक भी स्टाइल की। उर्वशी के इस लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद से ही यूजर्स उर्वशी की तुलना ऐश्वर्या के 2016 वाले लुक से कर हैं, जब उन्होंने पर्पल लिपस्टिक लगाई थी।

उर्वशी ने इस लुक के लिए ऑफ शोल्डर फेदर गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन और सिल्वर नेकलेस स्टाइल किया।
उर्वशी ने इस लुक के लिए ऑफ शोल्डर फेदर गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन और सिल्वर नेकलेस स्टाइल किया।
यह उर्वशी का तीसरा लुक है।
यह उर्वशी का तीसरा लुक है।

उर्वशी ने 2022 में अपना कांस डेब्यू किया था, वहीं इस साल भी उनके सभी लुक्स चर्चा में रहे हैं। चाहे वो पिंक गाउन के साथ मगरमक्ष वाला नेकलेस हो या फिर फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ऑरेंज गाउन

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज