Live India24x7

ग्राम प्रधान से नाराज व प्रशासन कि अनदेखी के चलते एक परिवार बैठा आमरण अनशन पर

कानपुर देहात

रिपोर्ट जिला व्यरो शाहनवाज खान शानू* 

 

जनपद कानपुर देहात में ग्राम प्रधान की कार्यशैली से नाराज होकर एक ग्रामीण परिवार आज जिला मुख्यालय मे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व भूख हड़ताल पर बैठ गया और अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगा। साथ ही साथ पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 

 

दरअसल मामला है जनपद कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के दया का पुरवा गांव का। जहां के रहने वाले विनोद कुमार आज अपने परिवार के साथ स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और ग्राम प्रधान की मनमानी से परेशान होकर जिला मुख्यालय माती कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठ गया। साथ ही कार्रवाई न होने तक आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। पीड़ित विनोद कुमार की माने तो उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। जिसके चलते वह जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। पात्र होने के बावजूद भी अभी तक उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिला है । आवास योजना की सूची मे उसका नाम चयनित हो जाने के बाद ग्राम प्रधान ने उससे अवैध धन दिए जाने की मांग की। इसके बाद उसने रुपए देने से मना कर दिया। जिससे नाराज ग्राम प्रधान के द्वारा आवास योजना की पात्रता सूची से उसका नाम हटवा दिया गया। जिसके बाद उसके द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और ग्राम प्रधान की मनमानी से परेशान होकर वह मजबूरन अपने परिवार के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुआ है। पीड़ित विनोद कुमार ने समस्या के निस्तारण तक अपना आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया

liveindia24x7
Author: liveindia24x7