Live India24x7

Search
Close this search box.

सपाइयों ने मनाया किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम

चित्रकूट : आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसानों के मसीहा को समाजवादी पार्टी जिला बांदा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महान नेता को याद करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के नूरपुर में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधीवादी नेता थे। उनकी प्राथमिकता में गांव-गरीब थे। भारत सरकार के वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा गांव-खेती पर खर्च करने के लिए रखा था। प्रदेश में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन विधेयक लाकर किसानों को भूमिधर बनाया था। आज देश का किसान आंदोलित है। भाजपा सरकार की नीतियां गांव, खेती की उपेक्षा कर कारपोरेट की समर्थक हैं। किसान को अपनी खेती से मालिकाना हक छिन जाने का डर है। अब तक उसे झूठे वादों से भ्रमित किया जाता रहा है। फसल के लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने, सन् 2022 तक आय दोगुनी करने का वादा करके उसे भुला देना भाजपा का दोहरा चरित्र है।

 

उन्‍होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के साथ धोखाधड़ी को अक्षम्य अपराध मानते थे। समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के रास्ते पर चलती रही है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में अखिलेश यादव ने जहां बजट की ज्‍यादातर राशि गांव-गरीब और खेती के लिए रखी थी वहीं किसानों को तमाम सुविधाएं भी दी थी। फोरलेन सड़कों के साथ मंडियों की स्थापना की थी। खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता आसान की थी। डेयरी और मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया।समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में गांव-खेती और किसान रहे हैं। इस पार्टी के कार्यकर्ता भी ज्यादातर किसान हैं, इसलिए खेती से जुड़े सवालों पर इसकी चिंता स्वाभाविक है। आगे पटेल ने कहा चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही देश में समृद्धि लाई जा सकती है। क्योंकि देश में किसानों की संख्या सर्वाधिक है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महंगाई बेकरी ,बेरोजगारी चरण पर पहुंच गई आगे पटेल ने कहा हाल ही में सांसदों का निलंबन देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है भारतीय जनता ** पार्टी की सोच और चिंतन संविधान विरोधी है। सपा जिलाध्यक्ष बांदा डॉ मधुशुदन कुशवाहा एजाज खान लालमन यादव नंदू यादव अवध पटेल नरेंद्र यादव छोटकू पटेल हरि प्रकाश विश्वकर्मा सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज