Live India24x7

कच्चे छप्पर में आग की लपटें, तूड़ी व पाइप जले:चिकानी में दोपहर को आग से काफी नुकसान, दमकल ने जाकर बुझाई आग

अलवर के निकट चिकानी में राधा स्वामी सतसंग भवन के पीछे सोमवार दोपहर को कच्चे छप्पर में आग लग गई। आग से तूड़ी, प्लास्टिक के पाइप सहित काफी सामान जल गया। आसपास के लोगो ंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। आखिर में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था।

छप्पर मालिक रशीद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे कचरे में आग लगी थी। वहीं पास में छप्पर था। इस कारण चिंकारी से आग छप्पर में लग गई। कुछ ही मिनट में आग अंदर रखे प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान को पकड़ गई। इसके बाद आग तुरंत बेकाबू हो गई। आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्लास्टिक के पाइप व अन्य खेती बाड़ी के सामान में आग विकराल हो गई। कुछ देर बाद पहुंची दमकल कीटीमों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था।

आग लगने के दौरार परिवार के लोग घबरा गए। रोने लगे।
आग लगने के दौरार परिवार के लोग घबरा गए। रोने लगे।

करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान

रशीद ने बताया कि करीब 40 प्लास्टिक के पाइप थे। कुछ सब्जी बाड़ी करने का सामान था। पशुओं की तूड़ी सहित अन्य सामान जल गया। आग आसपस के कचरे के कारण लगी। कचरे में कुछ कांटे थे। इस कारण बच्चों ने उसे जला दिया। उसी में से कोई चिंकारी छप्पर तक पहुंच गई।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7