लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
गर्म कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान
चित्रकूट : ठंढी हवाओं से आने वाली कड़कती ठंड को देखते हुए रामहित सेवा समिति के सदस्यों ने मानिकपुर ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनगवां (टिकरिया) पर शनिवार 2 जनवरी 2024 को गांव के ठिठुरते गरीब,असहाय, निर्धन , बच्चे, वृद्ध लोगों के बीच समाजसेवी रोहित सिंह पटेल ने पहुंचकर गर्म कपड़े,कंबल आदि वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल , कपड़े मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए। रोहित सिंह पटेल व उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। ठण्ड के इस महीने में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल , गर्म कपड़ा, देकर मदद करने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। साथ ही रोहित सिंह पटेल के इस पहल की सराहना की।
वहीँ रोहित सिंह पटेल ने कहा कि गरीब व निर्धन,असहायों , आदिवासी वस्तियों में खुले पर रात में सो रहे बेसहारा लोगों के बीच शनिवार को हजारों कंबल, गर्म कपड़े, वितरण किया गया। उन्होंने कहा की आने वाली भीषण ठंड को देखते हुए कंबल, गर्म कपड़े,का वितरण निरंतर जारी रहेगा। कंबल , गर्म कपड़े जूता चप्पल वितरण होता देख लोगों ने कहा की उन्होंने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। रोहित सिंह पटेल ने कम्बल , गर्म कपड़े वितरण कर जुग्गी झोपड़ियों में तथा खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। इस पुण्य सामाजिक कार्य में रामहित सेवा समिति प्रमुख रोहित सिंह पटेल,आलोक पटेल, रावेंद्र पटेल शिक्षक, अर्जुन ठेकेदार, राममोहन त्यागी अशीष पटेल, राम प्रकाश, अर्पित, आदित्य सिंह, प्रभाकर सिंह, धनराज सिंह, अमित सिंह (छात्र शक्ति इंस्टीट्यूट) अजय सिंह पटेल (प्रापर्टी डीलर) आदि समस्त सामाजिक लोग उपस्थित रहकर पुण्य सामाजिक कार्य में योगदान दिया।