Live India24x7

बड़वानी से धर्मेंद्र चौहान की रिपोर्ट. आज भगवान परशुराम जी के गूंजेंगे जयकारे, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह फूलों की होगी बौछार*

-सर्व ब्राम्हण समाज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज निकालेगा शोभायात्रा

बड़वानी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को शहर में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों की गूंज चारों ओर सुनाई देगी। संगीतमय माहौल में गाजे- बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की बौछार के साथ स्वागत होगा।शोभायात्रा में शामिल समाजजन भजनों की धुन पर जमकर झूमेंगे। समाज के दीपेश पांडे ने बताया की अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर समाज द्वारा महाआरती भी की जायेगी।वह भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जायेगा।शोभायात्रा के समापन के बाद रात्रि में 8 बजे से सहभोज का आयोजन होगा।भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।यात्रा शुक्रवार शाम 5 बजे शहर के मां कालिका माता मंदिर से यात्रा शुरू होगी जो रामदेव बाबा मंदिर मोटी माता मंदिर,एमजी रोड, रंजीत चौक, जैन मंदिर चौराहे से होते हुए रात्रि में श्री गौड़ मालवीय ब्राम्हण समाज धर्मशाला रानीपुरा पहुँचेगी जहां समापन होगा।

जगह-जगह होगा स्वागत, स्वल्पाहार की रहेगी व्यवस्था

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया जायेगा। मां कालिका माता मंदिर परिसर में कमलेश शर्मा की तरफ से शीतल जल की व्यवस्था की जायेगी। वहीं बाबा रामदेव मंदिर के बाहर बाबा रामदेव मंदिर समिति ओर शर्मा ग्राफिक्स द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। रोटरी क्लब पर नवीन शर्मा आई टी कम्प्यूटर की ओर से शीतल जल की व्यवस्था रहेगी।नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी मोटी माता मंदिर चौक पर स्वागत-सत्कार किया जायेगा। एमजी रोड पर परम् श्री कम्प्यूटर पर भी स्वागत किया जायेगा।
साखी ज्वेलर्स पर भी पेय जल की व्यवस्था रहेगी। इसी के साथ नगर भाजपा मंडल के द्वारा रंजीत चौक पर स्वागत किया जायेगा। वॉर्ड क्र. 6 के पार्षद सचिन शर्मा के द्वारा भी शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। इसी के साथ सांई सुपर बाजार आनंद हल्दीवाल की तरफ से भी शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। अन्य जगह भी सेवा प्रदान की जायेगी।

पुलिस प्रशासन रहेगा मुश्तैद

शुक्रवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुश्तैद नजर आयेगा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान पूरी यात्रा में एसडीएम, एसडीओपी , कोतवाली थाना प्रभारी , सहित पुलिस बल शोभायात्रा में पूरे समय तैनात दिखाई देगा। वहीं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे समय निगरानी की जायेगी।

सर्व ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा में यह गोत्र के ब्राह्मण होंगे शामिल

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा में श्री गौड मालवीय ब्राह्मण, गौड सनाढ्य, नार्मदीय ब्राह्मण, जम्बू ब्राह्मण, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण,श्री गौड शेरा ब्राह्मण, कान्य कुब्ज ब्राह्मण,ओदीचय ब्राह्मण, वैष्णव ब्राह्मण समाज आदि गोत्र के ब्राह्मण शोभायात्रा में होंगे शामिल होंगे

समाज के इन लोगो को दी है जिम्मेदारी

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी,सचिव अरविंद शर्मा,उपाध्यक्ष योगेश सराफ,भरत रावल,दिलीप जोशी, दिनेश पुरोहित सह सचिव धर्मेंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,सह कोषाध्यक्ष क्षितिज शर्मा,प्रचार मंत्री पत्रकार आदित्य शर्मा,दीपक जैमन ओर युवाओ में अध्यक्ष अभिषेक जोशी बब्बू,उपाध्यक्ष- पत्रकार आदित्य शर्मा ओर दीपक पांडे,प्रीतेश रावत,हेमंत शुक्ला,सचिव-विश्वास सराफ,सह सचिव-आनंद पराशर,कोषाध्यक्ष-मयूर शर्मा
सह कोषाध्यक्ष-मयूर उपासनी आदि इन सभी सदस्यों को
को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओर सचिन पुरोहित बंटी, ओम शर्मा,राम सागर मिश्रा, राजू जोशी, सतीश जोशी, अभिषेक तिवारी, प्रदीप तिवारी,दिलीप शुक्ला, अनिल जोशी ,राजेंद्र जोशी आदि सहयोगी के रूप में कार्य करनेगें।

समस्त आयोजन के मार्ग दर्शक मंडल में वरिष्ठ जन ये रहेंगे

सभी कार्यक्रम में सुभाष जोशी,शरद रावत,अशोक तिवारी हेमेंद्र शुक्ला,डा सुभाष चन्द्र रावत ,बिहारी शर्मा
कैलाश उपाध्याय, मनीष पुरोहित भाईजी
राजू शर्मा ,एवम भरत पुरोहित को मार्ग दर्शक मंडल के रूप में नियुक्त किया गया है।

समाज के द्वारा मतदान करने की आज होगी शपथ ग्रहण

समाज के दीपेश पांडे ने बताया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान शाम 7 बजे रणजीत चौक में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगो के द्वारा 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय पर्व में अपने मतदान करने की शपथ ग्रहण करेंगे

liveindia24x7
Author: liveindia24x7