Live India24x7

दिगम्बर जैन महिला मंडल ने गरीबों को बांटे वस्त्र

धार, ब्यूरो चीप सुनील कुमार विश्वकर्मा

धार। दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा करीब 100 गरीबों को वस्त्र वितरण एक समारोह के दौरान किया।  यह समारोह फड़के स्टूडियो के पीछे गरीबों की बस्ती में किया गया था। समारोह का शुभारंभ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा छाबड़ा ने किया। इस दौरान सचिव शिवानी रावका, कोशाध्यक्ष अभिलाषा गोधा सहित अनेक महिला मंडल सदस्य उपस्थित थी। इसके अतिरिक्त मौसम झांझरी, संजय छाबड़ा, योगेंद्र जैन, नवीन गोधा, विजय रावका आदि मौजूद थे। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाबड़ा ने उपस्थित सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार माना। जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने दी।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7