Live India24x7

हाथरस हादसे पर भाकपा ने गहरा दुख जताया 

   

 लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम                

 चित्रकूट : आज 2 जुलाई 2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड एडवोकेट अमित यादव ने जनपद हाथरस के सिकन्दरा राऊ के मुग़लगडी गांव में भोले बाबा के सत्संग में हुयी भगदड़ में हुयी सौ से भी अधिक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

कामरेड अमित यादव ने बताया मृतकों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। मृतकों की संख्या का सहीअनुमान लगाना कठिन है। घटनास्थल पर , हाथरस एवं एटा के जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में हाहाकार मचा है। मामला शासन  की अदूरदर्शिता और प्रशासन की असफलता का है।

अतएव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उच्च न्यायालय के न्यायधीश से जांच की मांग करती है तथा मृतक और घायल गरीब तबकों के लोग हैं इस कारण मृतक परिवारों को उचित धनराशि और घायलों के सम्पूर्ण इलाज का निर्वहन सरकार करे और हर मृतक का शव परिजनों को मिले इसकी गारंटी की जाय। इधर उधर भटक रहे सत्संगियों को घर तक पहुंचाया जाये।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7