Live India24x7

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री दुबे ने किया पौधरोपण

 

रायसेन l जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा हेतु बांस से बनाए गए ट्री गार्ड लगाए गए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु शुरू किए गए ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने का आव्हान करते हुए कहा कि जब हम ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ से रोपेगें तो हमारा विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगें। जिसके परिणामस्वरूप पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ले सकेंगे। पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7