Live India24x7

छात्रों को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल गुर्जर I स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वालंबी भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया !

 धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा !                                                                                                         धार ! कानवन स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत महाविद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय बदनावर के जन भागीदारी अध्यक्ष विवेक पाटीदार व भाजपा पिछला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गुर्जर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य मंजू पाटीदार, हेमंत व्यास ने की मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्रवण गौर थे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक एवं मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आकाश मुकाती विद्यालय परिवार की ओर से हिमांशु रघुवंशी, श्रीमती जागृति मुकाती और महाविद्यालय एवं विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मुख्य वक्ता श्रवण गौर ने बताया कि आज हमारे राष्ट्र में स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन कर विश्व के पटल पर हमें मौजूद होना है। और भारत देश जो सोने की चिड़िया कहलाता था उसे संपूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाना है इस हेतु हमें युवाओं को आगे आकर स्वरोजगार को अपनाकर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा लेना चाहिए आज समाज में हर प्रकार से राष्ट्र के ऊपर प्रहार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमें हमारे कार्यों के प्रति सजग रह कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। राष्ट्र का भविष्य आज का युवा ही है ‘युवाओं को आगे होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति देना होगी खुद स्वालंबी बनकर हमें आगे बढ़ना होगा। अंत में कार्यक्रम का आभार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानवन के प्राचार्य हेमंत व्यास ने माना!

liveindia24x7
Author: liveindia24x7