Live India24x7

Search
Close this search box.

अयोध्या में श्री राम लला की स्थापना के उपलक्ष में नगर में निकाली गई राम नाम संकीर्तन यात्रा

जिला ब्यूरो हुकम सिंह तेकाम

राम नाम संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक, धर्म प्रेमीजन

रायसेन। अयोध्या में २२ जनवरी को राम लला की स्थापना के उपलक्ष में 21 जनवरी रविवार को नगर के पाटनदेव स्थित श्री हनुमान मंदिर से सर्दी एवं कोहरे के बीच राम नाम संकीर्तन यात्रा श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं धर्म प्रेमी जन उत्साह के साथ शामिल हुए । संकीर्तन यात्रा में शामिल धर्म प्रेमी श्री राम जय राम जय जय राम संकीर्तन करते हुए साथ चल रहे थे संकीर्तन यात्रा का पाटन देव विद्युत मंडल के सामने, मुखर्जी नगर चौराहा, कन्या शाला के सामने, भोपाल सागर चौराहा, गंज बाजार, महामाया चौक, सांची मार्ग सहित अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों ने संकीर्तन यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। संकीर्तन यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, हिउस अध्यक्ष बंटी महेश्वरी, जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राकेश तोमर, राजकुमार यादव, बद्री प्रसाद पाराशर, राजेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, पतिराम प्रजापति, अनिल चौरसिया, बृजेश चतुर्वेदी, संदीप दुबे, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, बृज बिहारी मिश्रा, ब्रज विश्वकर्मा, विजय सिंह राठौड़, कैलाश ठाकुर, मोहन चक्रवर्ती, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, आदित्य चावला, सोनू विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, राममोहन बघेल, सीएल गौर सहित अनेक धर्म प्रेमी जन उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा का समापन गंज बाजार बालाजी धाम पर किया गया जहां महा आरती का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7