Live India24x7

Search
Close this search box.

बदनावर के शेरगढ़ में प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या: कोद का रहने वाला था मृतक बिंदूसिंह राठौर 

धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा

कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ में आज देर शाम को स्कूल से घर लौट रहे प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम बिंदूसिंह पिता शंभु सिंह राठौर निवासी कोद बताया गया है मृतक शेरगढ़ में स्थित मानस प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता था। शाम को मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल से कुछ दूर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दी। इस कारण बिंदु सिंह को सिर व पसली में गोली लगी। इसके बाद घायल बिंदुसिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान मृतक बिंदु सिंह को दो गोली लगी है, गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई है अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शेर सिंह भूरिया व टीआई समेत पुलिसबल घटनास्थल पहुंचा,गोलीकांड में हत्या की जानकारी मिलने पर बदनावर एसडीओपी शेर सिंह भूरिया व कानवन थाने के टीआई रामसिंह राठौड़ समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा व घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल हमलावर कौन थे और हत्या किन कारणों से की गई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद ग्राम कोद में भी शोक की लहर दौड़ गई।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7