Live India24x7

Search
Close this search box.

बदनावर में साढ़े 8 करोड़ लागत से बन रहा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन

धार , ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा

यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिविल अस्पताल में उन्नयन होने के बाद सिविल अस्पताल के लिए यहाँ क़रीब 8, करोड़ से अधिक लागत से नया अस्पताल भवन बंद रहा है जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा, लिफ्ट यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिविल अस्पताल में उन्नयन होने के बाद सिविल अस्पताल के लिए यहां करीब साढ़े 8 करोड़ से अधिक लागत से नया अस्पताल भवन बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां 50 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात मिलेगी। यहां वर्षों से खंडहर पड़े सरकारी अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह नया भवन बन रहा है राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए है। उक्त भवन का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास व अधोसंरचना विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। 50 बिस्तरीय इस सिविल अस्पताल भवन में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यह प्रस्तावित भवन दो मंजिला बनेगा निर्माण एजेंसी के अधीक्षण यंत्री किशन विधानी ने बताया कि भु-तल पर 1414.12 वर्ग मीटर व 15216 वर्ग फुट में, प्रथम तल पर 983.11 वर्ग मीटर और 10578 वर्ग फुट में बनाया जा रहा है। जिसे मिलाकर कुल क्षेत्रफल 2397.23 वर्ग मीटर व 25794 वर्ग फुट में इसका निर्माण ह्यो रहा है। विधानी ने बताया कि नए भवन में रेप, फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे। साथ ही ऑपरेशन के लिए दो थिएटर बनेंगे। इस भवन में 6 अलग अलग वार्ड भी बनाए जाएंगे। मरीजों व स्टाफ सदस्यों की सुविधा के लिए इसमें अत्याधुनिक लिफ्ट सिस्टम भी लगाया जाएगा। पूरा भवन अत्याधुनिक व सर्व सुविधा से युक्त रहेगा बता दे कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के प्रयास से सिविल अस्पताल उन्नयन की सौगात मिली थी

liveindia24x7
Author: liveindia24x7