Live India24x7

Search
Close this search box.

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में

अरविंद पटेल लाइव इंडिया ब्यूरो जिला इंदौर

किसानों द्वारा किए जा रहे खेती के नवाचारों को देख

इंदौर 21 फरवरी 2024

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज किसानों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा आधुनिक खेती के तहत किये जा रहे हैं नवाचारों को देखा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री सिंह आज धार रोड पर स्थित ग्राम माचल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान श्री गजानन खादीवाला के खेत पर पहुंच कर गेहूं की नवीन किस्मों की खेती को देखा। किसानों से चर्चा कर उन्होंने नवीन किस्म के बारे में जानकारी ली। उसके उत्पादन और उत्पादकता के बारे में पता किया। बताया गया कि गेहूं की नवीन किस्मों की बुवाई से किसानों को बेहद फायदा है। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। श्री वर्णवाल ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गेहूं की नवीन किस्मों की बोवनी को प्रोत्साहित करें। यह प्रयास करें कि किसान अधिक से अधिक नयी किस्मों की बोवनी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए खेतों का भ्रमण भी कराया जाए।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7