Live India24x7

पेयजल समस्या के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी

   बदनावर महेंद्र जायसवाल

धार 28 फरवरी 2024/ लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग विकासखण्ड सरदारपुर द्वारा पेयजल समस्या निवारण हेतु प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।  कार्यपालन यंत्री विकासखण्ड सरदारपुर ने बताया कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल समस्या के निवारण हेतु जिला स्तर पर व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर-9770323539 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर पेयजल समस्या के सम्बन्ध में ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है जिसके निराकरण हेतु विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाकर समस्या का निराकरण किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने दल गठन कर अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज