Live India24x7

Search
Close this search box.

जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम हुवा

खरगोन से धर्मेंद्र चौहान कि रिपोर्ट

भीकनगाव – वन्य-जीव संरक्षण व बायो डाइवर्सिटी के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत जैव विविधता कार्यक्रम आयोजित किया! स्थानीय एन.जी.ओ.कबीर लोक कल्याण समिति भीकनगाव द्वारा सांईखेडी गाँव मे किसान जन जागरूकता अभियान चलाकर जैविक खेती के गुर सिखाये! बताया गया की हमें हमारी पारंपरिक खेती करने के तरिके , फसल चक्र व नीम के पेडो का दवाई के रुप मे उपयोग करना चाहिए! हमें रासायनिक खाद दवाई पर कम से कम निर्भर होना चाहिए! किसानों को केंचुआ खाद निर्माण तथा फसल के अपशिष्ट पराली का पुनः उसके कंडे उपले निर्माण जलाऊ लकडी के रुप मे उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में जल सरंक्षण व वर्षा जल संरक्षण के तरिके भी बताए गए। वन्य-जीव संरक्षण पर विस्तार से के.बी.मंसारे ने बताया की दुनिया भर मे इस दिशा मे चिंतन कर पर्यावरण संरक्षण, मृदा सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है की जैव विविधता जैसे गंभीर विषय पर जन जन को आवाज उठाना चाहिए एवं तमाम प्राकृतिक संसाधनो का संरक्षण करना चाहिए। रमेश चक्रवर्ती, भायला, भानु, धर्मेंद्र व काशीनाथ आदि जन शामिल रहे!

liveindia24x7
Author: liveindia24x7