बड़वानी से धर्मेंद्र चौहान कि रिपोर्ट
बड़वानी।गुरुवार को महिलाओं ने व्रत रखकर दशामाता का पूजन किया। रुक्मिणी नगर क्षेत्र व वैष्णोदेवी माता मंदिर में शहर सहित अन्य स्थानों पर पीपल का पूजन कर कथा सुनी गई।रुक्मिणी नगर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास में महिलाओं ने पूजन कर पीपल को कच्चा सूत लपेटा और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन के बाद महिलाओं ने दशामाता व्रत की कथा सुनी। पंडित शुभम सचीन जोशी ने बताया कच्चे सूत को हल्दी लगाकर पूजा की जाती है। इसे स्वर्ण के समान माना जाता है। पूजा के बाद इस धागे को महिलाएं दस दिन तक गले में पहनती है। साथ ही पिछले साल के धागे का विसर्जन किया जाता है।