लाईव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय व एसओजी प्रभारी निरीक्षक एमपी0 त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उ0नि0 रमेश सिंह थाना रैपुरा ,उनकी टीम एवं एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त जानकी प्रसाद पुत्र स्व0 नारायणदत्त तिवारी निवासी पथरा थाना नयागांव जनपद सतना को 03 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा,बिना नंबर प्लेट 01 अदद स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल व 02 अदद की-पैड मोबाइल जियो कम्पनी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रैपुरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
![liveindia24x7](https://secure.gravatar.com/avatar/36ef169f45baf9d31de675d0efdce990?s=96&r=g&d=https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: liveindia24x7
![Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)