लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
चित्रकूट : दिनाँक 02.02.2024 को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय की उपस्थिति में कोतवाली पुलिस बल के साथ एलआईसी तिराहा, भगवानदीन चौराहा, पुरानी बाजार चौराहा,व कर्वी शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीम के साथ पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया । पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी । पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात राजकमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अजीत कुमार पाण्डेय,अपराध निरीक्षक आशुतोष तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
![liveindia24x7](https://secure.gravatar.com/avatar/36ef169f45baf9d31de675d0efdce990?s=96&r=g&d=https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: liveindia24x7
![Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://liveindia24x7.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)