Live India24x7

अगर पृथ्‍वी ने घूमना बंद कर दिया, तो क्‍या होगा? वैज्ञानिकों ने लगाया यह अनुमान

What If The Earth Stops Spinning? : हमारी पृथ्‍वी अपनी धुरी पर रोटेट करती है, जिसके कारण दिन और रात होते हैं। इससे हमारे ग्रह पर जीवन को पनपने में मदद मिलती है। इसी रोटेशन से पृथ्‍वी की गुरुत्‍वाकर्षण शक्तियां (gravitational forces) भी प्रभावित होती हैं और समुद्री धाराओं से लेकर वायुमंडलीय सर्कुलेशन पैटर्न को आकार मिलता है। क्‍या हो अगर हमारे ग्रह का अपनी धुरी पर घूमना एक सेकंड के लिए भी बंद हो जाए। यह एक ऐसा काल्‍पनिक सवाल है जिस पर साइंटिस्‍टों ने कई बार बात की है। इस विषय पर हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘द कोर’ भी बनाई जा चुकी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्‍वी का घूमना अगर बंद हो गया, तो यह हमारे लिए ब‍िलकुल भी अच्‍छा नहीं होगा। फ‍िल्‍म ‘द कोर’ में दिखाया गया है कि पृथ्वी का आंतरिक कोर (inner core) एक अज्ञात बल के कारण स्‍लो हो रहा है। इसकी वजह से आम लोगों को भी फ‍िल्‍म में अप्रत्‍याशित चीजें दिखने लगती हैं जैसे- पक्षी अचानक गिर कर मर जाते हैं।

स्मिथसोनियन मैगजीन (Smithsonian Magazine) में इस सवाल के जवाब पर लिखा गया है कि पृथ्‍वी का घूर्णन बंद हुआ तो यह हमारे ग्रह के लिए विनाशकारी होगा। रिपोर्ट के अनुसार भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का घूर्णन सबसे तेज है। यह लगभग एक हजार मील प्रति घंटा है। अगर यह स्‍पीड अचानक बंद हो जाती है, तो चट्टानों और महासागरों के हिलने से भूकंप और सुनामी आ जाएगी।

यही नहीं, लोगों को पृथ्‍वी के चुंबकीय क्षेत्र की अनुभवहीनता भी महसूस हो सकती है। रोटेशन रुकने की वजह से कोई भी चीज सेफ नहीं रहेगी। पेड़ अपनी जड़ों से उखड़ जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम में एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन ने भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ऐसा हुआ तो पृथ्‍वी पर सभी लोग मारे जाएंगे। लोग खिड़कियों से बाहर उड़ रहे होंगे। वह पृथ्‍वी के लिए एक बुरा दिन होगा।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7