Live India24x7

जूनियर रेडक्रॉस दल द्वारा आयोजित की गयी विभिन्न गतिविधियाँ

लाइव इंडिया ब्यूरो चीफ पियूष झारिया

शहपुरा, विकास मिश्रा कलेक्टर डिंडौरी एवं डॉ संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, डिंडौरी के निर्देशानुसार तृप्ति गुरुदेव, व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा जिला डिंडौरी के निर्देशन में जूनियर रेडक्रॉस दल के विद्यार्थियों ने ग्राम बड़खेरा विकासखण्ड शहपुरा में 50 वृद्ध, बीमार लोगों को सेव, केला एवं बिस्किट वितरित किये इसके साथ साथ आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान की। तृप्ति गुरुदेव के साथ रेडक्रॉस दल द्वारा ग्राम के लोगों को ब्लड डोनेट करने हेतु प्रेरित किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ब्लड डोनेट कर सकें। भूकम्प,बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से बचने हेतु गांव वालों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। मातृत्व एवं बाल कल्याण के बारे में भी बताया गया उक्त सामग्री क्रय करने हेतु राशि तृप्ति गुरुदेव व्याख्याता द्वारा प्रदान की गयी।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7