लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम
चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण और भयमुक्त सम्पन्न कराए जाने हेतु थानाध्यक्ष मारकुण्डी मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना मारकुण्डी क्षेत्र के ग्राम बम्भिया, इटवां डुडैला, बगरहा, छोटी पाटिन, मनगवां, टिकरिया स्टेशन, करौंहा में थाना मारकुण्डी पुलिस बल एवं सशस्त्र सीमा बल के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आम जनता को भरोसा दिलाया कि निर्भीक होकर मतदान करें।