3 जून महाकाल आरती: भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया

सोमवार की सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *